फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pea business in Kutahachi reaches one crore, farmers honored

Mandi News: कुटाहची में मटर कारोबार एक करोड़, किसान किए सम्मानित

Wed, 27 Nov 2024 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Pea business in Kutahachi reaches one crore, farmers honored
मंडी जिला के नाचन विस क्षेत्र की रेफ़ल पंचायत के कुटाहची गांव में किसान को सम्मानित करते गांव की
गोहर (मंडी)। जिले के कुटाहची गांव में प्रगतिशील किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए गांव की किसान समिति ने पहल शुरू की है। इसमें किसानों को उनकी फसल के सीजन के बाद सम्मानित किया गया। बाकायदा किसानों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पहनाए गए।
विज्ञापन

कुटाहची गांव में बेमौसमी मटर सीजन में एक करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। किसान समिति ने बेमौसमी मटर सीजन में उच्चतम गुणवत्ता का मटर उत्पादित करने वाले किसान से लेकर, गांव के ट्रांसपोर्टर और मटर उत्पादन एवं विपणन में सहयोग देने वाले सभी किसानों को सम्मानित किया। डेढ़ माह चले मटर सीजन में जिन किसानों ने समिति के माध्यम से मटर विक्रय किया और गांव के जिस व्यापारी ने सर्वाधिक बोली लगाई, उसे भी समिति ने सम्मानित किया। मेडल पहनाकर किसान समिति ने गांव के किसानों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए छम्यार पंचायत के पूर्व प्रधान बीके ठाकुर ने सभी किसानों को किसान समिति के आह्वान पर सम्मानित किया। मंडी जिले के कुटाहची गांव का मटर गांव में ही 155 रुपये प्रति किलो तक बोली के माध्यम से बिका। गांव में ही करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार किसानों ने किया। इस अवसर पर किसान समिति के प्रधान जीत कुमार, लीला प्रकाश, बीआर मस्ताना, भोला राम, हरि सिंह, डोले राम, राजेश कुमार आदि गांववासियों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed