{"_id":"6acf821e1b5d80710501c973","slug":"payal-from-sundernagar-college-takes-first-place-in-the-womens-65-kg-weight-category-mandi-news-c-90-1-mnd1021-217640-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: महिला वर्ग 65 किग्रा भार वर्ग में सुंदरनगर कॉलेज की पायल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: महिला वर्ग 65 किग्रा भार वर्ग में सुंदरनगर कॉलेज की पायल प्रथम
विज्ञापन
पुरुष वर्ग मुकाबलों में 50 किग्रा में कुल्लू के विक्रम ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में आयोजित अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में प्रदेश भर के विभिन्न महाविद्यालयों के मुक्केबाज अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। टूर्नामेंट आयोजक सदस्य कमलेश सेन ने बताया कि इस प्रतियोगिता के अंतिम मैच वीरवार को खेले जाएंगे। समापन समारोह में सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
प्रतियोगिता के महिला वर्ग के 65 किग्रा भार वर्ग में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर की पायल प्रथम, कुल्लू की पलवी द्वितीय तथा करसोग की शालिनी तृतीय स्थान पर रहीं। 70 किग्रा में एमएलएसएम कॉलेज की प्रियांशु ने प्रथम, मंडी की कनिका शर्मा ने द्वितीय, सरकाघाट की सरगम ने तृतीय और करसोग की मीनाक्षी ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। 75 किग्रा में मंडी की शिवानी प्रथम व एमएलएसएम कॉलेज की जाह्नवी द्वितीय रहीं। 48 किग्रा में बंजार की प्रिया और मंडी की रेफ्या तीसरे स्थान पर रहीं। 51 किग्रा में एमएलएसएम कॉलेज की रुहानी प्रथम, मंडी की साक्षी द्वितीय व कुल्लू की मीरा तृतीय रहीं। 57 किग्रा में एमएलएसएम कॉलेज की तानवी प्रथम, करसोग की अंकिता द्वितीय व मंडी की परिधि तृतीय रहीं।
पुरुष वर्ग के मुकाबलों में 50 किग्रा में कुल्लू के विक्रम प्रथम व बासा के विशाल द्वितीय रहे। 55 किग्रा में कुल्लू के साहिल ठाकुर प्रथम व करसोग के रोहित द्वितीय रहे। 60 किग्रा में कुल्लू के हर्षदीप प्रथम व बासा के अंकुश द्वितीय रहे। 65 किग्रा में जोगेंद्रनगर के साहिल प्रथम व बासा के लक्ष्य द्वितीय रहे। 70 किग्रा में करसोग के गौतम प्रथम व बासा के तुषार द्वितीय रहे। 75 किग्रा में बासा के हेमेंद्र प्रताप सिंह प्रथम व मंडी के आदित्य द्वितीय रहे। 90 किग्रा में एमएलएसएम कॉलेज के मोहमद अशिम प्रथम व मंडी के शिवांश द्वितीय रहे, जबकि 90 किग्रा भार वर्ग में बासा के विनय ने खिताबी जीत दर्ज की।