फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Payal and Kavyansh declared best volunteers in discipline

Mandi News: अनुशासन में पायल, काव्यांश सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी घोषित

Thu, 30 Oct 2025 05:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
Payal and Kavyansh declared best volunteers in discipline
करसोग (मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरी बंगलो में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर वीरवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में करसोग कॉलेज के अधीक्षक मदन वर्मा मुख्य अतिथि जबकि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पीतांबर लाल और एसएमसी प्रधान यशपाल ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य डोलमा शर्मा ने की। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवी पायल ने सात दिवसीय कैंप की रिपोर्ट मुख्यातिथि के समक्ष प्रस्तुत की।
विज्ञापन

शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। ड्रिल में प्रेम कुमार और समीक्षा, प्रोजेक्ट कार्य में सनी कपूर और स्नेहा शर्मा, मेस कार्य में भूपेंद्र कुमार, तरुण ठाकुर और राजीव कुमार, जबकि सांस्कृतिक गतिविधियों में स्नेहा वर्मा, पल्लवी, अंकिता और अमन को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त अनुशासन श्रेणी में काव्यांश वर्मा और पायल को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी घोषित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed