फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   pay may we hike

बजंतरियों के मानदेय में होगी बढ़ोतरी

Thu, 09 Feb 2017 09:49 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 09 Feb 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
pay may we hike
पैसे - फोटो : अमर उजाला

मंडी। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में देवताओं के साथ आने वाले बजंतरियों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। यह आश्वासन उपायुक्त एवं अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप कदम ने सर्व देवता समिति की बैठक के दौरान कही। उन्होंने इस बार शिवरात्रि मेले मेें आने वाले पंजीकृत देवताओं के बजंतरियों के मानदेय में बढ़ोतरी का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


वर्तमान समय में पंजीकृत देवी-देवताओं के प्रति देवता बजंतरियों को 4000 हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। जिसे सर्व देवता समिति ने कम से कम 10000 रुपये करने की मांग उठाई है। डीसी एवं अध्यक्ष शिवरात्रि मेला समिति संदीप कदम की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय सभागार में सर्व देवता समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि बजंतरियों के मानदेय, देवलुओं के राशन में बढ़ोतरी पर भी चर्चा चल रही है तथा इन सभी का शीघ्र ही समाधान कर लिया जाएगा। देवताओं के साथ आने वाले देवलुओं के लिए बेहतर सुविधा देने का हर वर्ष प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन


देवलुओं को भोजन करने के लिए बारिश में किसी समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए यू ब्लाक में इस साल एक अतिरिक्त वाटरप्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। देव सदन के निर्माण कार्य के लिए औपचारिकताएं लगभग पूरी कर ली गई हैं तथा शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इस पहले सर्व देवता समिति के प्रधान शिवपाल शर्मा ने डीसी का स्वागत किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। बैठक में जिला भाषा अधिकारी राजकुमार सकलानी, सर्व देवता कारदार संघ के सचिव युद्धवीर शर्मा सहित कारदार संघ के अन्य पदाधिकारी तथा शिवरात्रि महोत्सव में पधारने वाले देवी देवताओं के कारदार व गूर भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed