फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pawan and Madan were made general secretaries

Mandi News: पवन और मदन को बनाया महामंत्री

Mon, 13 Oct 2025 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Pawan and Madan were made general secretaries
मंडी। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला मंडी के जिला अध्यक्ष बलवंत कुमार यादव ने जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। ये नियुक्तियां नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेग, भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा आदि से विचार विमर्श करने के बाद की गई।
विज्ञापन

रतन चंद, देवी सिंह, लाल चंद यादव, बीरी सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। पवन कुमार और मदन लाल मित्तल को महामंत्री नियुक्त किया गया। जगदीश चंदेल को कोषाध्यक्ष और कृष्ण चंद, सनेहरु राम, जयराम, राज कुमार और नागेंद्र पाल जोगिंद्रनगर को सचिव बनाया गया।
विज्ञापन

भगत राम को कार्यालय सचिव और राकेश कुमार को मीडिया प्रभारी चुना। नारायण सिंह को सोशल मीडिया संयोजक और दीपक कुमार को जिला आईटी संयोजक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलवंत कुमार यादव ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए दलीप कुमार को नेरचौक और जगदीश कटारिया को बल्ह-रिवाल्सर की जिम्मेदारी दी गई। महेंद्र सिंह को कोटली, योगेश कुमार को द्रंग व पूर्ण चंद को पधर, धर्म चंद को जोगिंद्रनगर व जीत सिंह को चौंतड़ा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed