फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Patients will get CT scan facility in Jogindernagar hospital

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में मरीजों को मिलेगी सीटी स्कैन सुविधा

Thu, 11 Sep 2025 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 11 Sep 2025 05:39 AM IST
विज्ञापन
Patients will get CT scan facility in Jogindernagar hospital
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में घटना-दुर्घटना में घायल मरीजों को सीटी स्कैन करवाने के लिए अब मंडी और कांगड़ा नहीं जाना पड़ेगा। जोगिंद्रनगर अस्पताल में जल्द ही यह सुविधा शुरू होगी। उपमंडल के तीनों अस्पतालों में चिकित्सकों के रिक्त पदों की पूर्ति होने के बाद अब स्वास्थ्य संसाधनों में विस्तार होगा।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर अस्पताल में मरीजों की सेवा में समर्पित चिकित्सकों के लिए आवास की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए करीब सात बीघा भूमि का अधिग्रहण होगा। बुधवार को सीएमओ मंडी डॉ. दीपाली शर्मा ने कहा कि लडभड़ोल, लांगणा और जोगिंद्रनगर अस्पतालों में सात चिकित्सकों के पद भरने के बाद अब मरीजों और चिकित्सकों की मूलभूत सुविधाओं में भी विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में शामिल 38 अस्पतालों में सीटी स्कैन की सेवाओं को शुरू करने में नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर को भी सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. सेजल जोगिंद्रनगर अस्पताल में देंगी सेवाएं

नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में पांच चिकित्सकों की तैनाती में शामिल सुंदरनगर की डॉ. सेजल नायक ने बुधवार को पद्भार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पहली नियुक्ति उपमंडलीय अस्पताल में होने पर वह उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed