फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Patients upset due to spread of filth in Jogindernagar hospital

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में गंदगी फैलने से मरीज परेशान

Fri, 31 Jan 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Patients upset due to spread of filth in Jogindernagar hospital
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के शौचालयों की गंदगी प्रयोगशाला तक पहुंच रही है। लैब तकनीशियनों को दुर्गंध के बीच काम करना पड़ रहा है। अस्पताल के रोगी वार्डों से हो रहे रिसाव के चलते यह दिक्कत प्रयोगशाला में बढ़ रही है। यहां पर पेशाब के सैंपल के लिए आरक्षित शौचालयों में भी गंदगी पसरी हुई है। मुंह और नाक में रुमाल रखकर पेशाब का सैंपल दे रहे मरीजों में भी रोष है। व्यवस्था में सुधार लाने की मांग स्वास्थ्य विभाग से की है।
विज्ञापन

वीरवार को टेस्ट करवाने पहुंचे मरीजों को जब प्रयोगशाला में फैली दुर्गंध का सामना करना पड़ा तो मौके पर मौजूद मरीजों के तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर निशाना साधा। प्रयोगशाला के प्रभारी सुरेश कुमार के अनुसार प्रयोगशाला की ऊपरी मंजिल पर शिशु और गायनी रोग के मरीजों के लिए शौचालय है। वहां पर निकासी सही ढंग से न होने से यह समस्या प्रयोगशाला परिसर में बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन को इस समस्या के समाधान को लेकर अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल के शौचालयों की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग से पुनः पत्राचार कर स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई है। अस्पताल के स्वच्छता मापदंडों पर किसी भी प्रकार की अनदेखी अस्पताल प्रशासन नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रोशन लाल कौंडल, एसएमओ नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed