{"_id":"609eaef38ebc3e8dae15849b","slug":"patients-getting-relief-from-oxygen-spot-in-jogindernagar-hospital-mandi-news-sml3703365115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर में ऑक्सीजन स्पाट से मरीजों को मिल रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर में ऑक्सीजन स्पाट से मरीजों को मिल रही राहत
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में कोरोना संक्रमितों के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से ऑक्सीजन सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। यह संक्रमितों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। अस्पताल में ऑक्सीजन स्पॉट से नेरचौक और टांडा कोविड अस्पतालों का बोझ भी कम हुआ है।
एक माह में अस्पताल में करीब दो सौ कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन स्पॉट का लाभ मिला। करीब डेढ़ सौ कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल से ऑक्सीजन स्पॉट लेकर होम आइसोलेशन के लिए घर लौटे, जबकि 50 मरीजों को नेरचौक और टांडा अस्पताल में उपचार के लिए भेजना पड़ा। इससे पहले अस्पताल में पहुंच रहे शत प्रतिशत कोविड मरीजों को उपचार के लिए कोविड अस्पतालों में भेजना पड़ रहा था।
शुक्रवार को स्थानीय अस्पताल में 10 कोविड मरीजों को आक्सीजन स्पॉट दिलाकर होम आइसोलेशन के लिए घर भेजा गया। विधायक प्रकाश राणा की ओर से भेंट किए गए दस ऑक्सीजन सिलिंडर और रोटरी क्लब की ओर से भेंट किए गए पांच कंसनट्रेटर भी कोविड मरीजों को सांसें दिला रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल के एसएमओ रोशन लाल कौंडल ने बताया कि एक माह में करीब दो सौ कोविड संक्रमित मरीजों को अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में ऑक्सीजन स्पॉट का लाभ दिलाया गया।