फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pathankot-Mandi highway remained blocked for hours due to landslide and debris

Mandi News: भूस्खलन, मलबा आने से घंटों अवरुद्ध रहा पठानकोट-मंडी हाईवे

Sun, 17 Aug 2025 05:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
Pathankot-Mandi highway remained blocked for hours due to landslide and debris
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बारिश से पठानकोट हाईवे पर जगह-जगह पहाड़ दरक जाने से जोगिंद्रनगर उपमंडल के लदरूहीं, गुम्मा और घटासनी में यातायात कई घंटे तक ठप रहा। उरला, नारला और कोटरोपी के समीप भूस्खलन के कारण मंडी और धर्मशाला की ओर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वैकल्पिक सड़क मार्ग लदरूहीं-भडयाड़ा और डोहग से होते हुए वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन

गुम्मा के खानी नाला से मलबा और कीचड़ हाईवे पर पहुंच गया। इससे हाईवे पर यातायात दो घंटे अवरुद्ध रहा। हाईवे को बहाल करने के लिए एनएचएआई के कई मजदूर और मशीनरी मौके पर तैनात रही। एनएचएआई के साइट इंजीनियर अंकित ने कहा कि मंडी-पठानकोट हाईवे पर लदरूहीं, गुम्मा और घटासनी के समीप भूस्खलन से सड़क बाधित हुई थी। इसे बहाल कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed