{"_id":"696fc0bb92dc7f5892095173","slug":"passengers-shivering-in-hrtc-buses-mandi-news-c-90-1-mnd1001-183176-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एचआरटीसी की बसों में ठिठुर रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एचआरटीसी की बसों में ठिठुर रहे यात्री
Tue, 20 Jan 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर बस स्टैंड में पालमपुर से शिमला जा रही बस में सर्द हवाओं के झौंकें को रोकने के लिए ल
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सर्द मौसम में एचआरटीसी की बसों म हवाओं के झोंकों से यात्री ही नहीं बल्कि चालक-परिचालक भी परेशान हैं। 200 से 300 किलोमीटर तक की लंबी दूरी की बसों में आधुनिक सुविधाओं के अभाव के चलते यात्री ठंड में कांप रहे हैं।
पालमपुर से जोगिंद्रनगर और शिमला के लिए हर रोज रवाना हो रही एचआरटीसी की बसों में हवाओं से बचने के लिए चालक गत्तों का सहारा लेने को मजबूर हैं।
सुंदरनगर से धर्मशाला और चंबा की ओर जाने वाली रात्रिकालीन बस सेवाओं की हालत भी ठीक न होने से यात्री ठंड में ठिठुर रहे हैं। बस यात्री दिनेश कुमार, मीना, सुभाष ने बताया कि दशकों पुरानी बसों को भी रात्रिकालीन रूटों पर दौड़ाना परिवहन विभाग की उदासीनता का प्रतीक है। मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने कहा कि परिवहन निगम की रात्रिकालीन बसों में यात्रियों को पेश आ रही दिक्कतों का समाधान परिवहन विभाग चरणबद्ध तरीके से कर रहा है। संवाद