फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Passengers are troubled due to frequent bus breakdowns from Mandi to Seoh.

Mandi News: मंडी से स्योह बस बार-बार बस खराब होने से यात्री परेशान

Thu, 13 Nov 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Passengers are troubled due to frequent bus breakdowns from Mandi to Seoh.
भांवला (मंडी)। मंडी से स्योह रूट पर चलने वाली परिवहन निगम की बस के बार बार खराब होने से लोग परेशान हैं। सुबह मंडी से स्योह और सायं को स्योह से मंडी लौटने वाली यह बस पटड़ीघाट होकर गुजरती है।
विज्ञापन

यह बस सप्ताह में लगभग एक बार बीच रास्ते में खराब हो जाती है। ग्राम पंचायत पटड़ीघाट के प्रधान विधि चंद तथा अन्य ग्रामीण कपिल शर्मा, शाहिल कुमार, मनोज, हेमंत राम, हेत राम, चेतना कुमारी, यशवंत कुमार और रिंकू सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस बस सेवा से स्कूल, कॉलेज, आईटीआई के विद्यार्थी और आम राहगीर रोजाना सफर करते हैं।
विज्ञापन

बस के बार-बार खराब होने के कारण बच्चों को कई बार स्कूल या कॉलेज से छुट्टी करनी पड़ती है। निगम के कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में आया है लोगों की इस समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed