{"_id":"66d6fa7b3041d4ad6d0a9370","slug":"parents-angry-over-postponement-of-under-14-tournament-in-drang-mandi-news-c-90-1-ssml1026-134832-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: द्रंग में अंडर-14 टूर्नामेंट स्थगित करने पर भड़क उठे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: द्रंग में अंडर-14 टूर्नामेंट स्थगित करने पर भड़क उठे अभिभावक
Wed, 04 Sep 2024 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
पधर (मंडी)। द्रंग खंड-2 के झटिंगरी स्कूल में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता न करवाने के फैसले से अभिभावकों में शिक्षा विभाग के प्रति आक्रोश फैल गया है।
अभिभावकों का आरोप है कि कुछ अधिकारियों की मनमानी के कारण उनके बच्चों को टूर्नामेंट से वंचित किया जा रहा है। इस फैसले से नाराज अभिभावकों ने प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी को चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के भीतर जोन स्तर के छात्र वर्ग के टूर्नामेंट की तिथि तय नहीं की गई तो वे शिक्षा उपनिदेशक मंडी कार्यालय का घेराव करेंगे।
अभिभावकों में एसएमसी प्रधान देश राज, कुफरी के ओम प्रकाश, साहल के प्रधान सुनील कुमार, डलाह पंचायत के प्रधान हेमंत कुमार, गवाली के प्रधान सुनील डोगरा, सरोझ एसएमसी प्रधान विकास मोहन, पंचायत प्रधान जितेंद्र कमांडो और रोपा स्कूल के एसएमसी प्रधान नरपत सिंह ने मिलकर इस फैसले का विरोध किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छात्र वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 25 सितंबर से शुरू होने वाली है, इसलिए टूर्नामेंट की तिथि जल्द से जल्द निर्धारित की जानी चाहिए, ताकि उनके बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग ले सकें। अभिभावकों ने टूर्नामेंट के स्थगित होने पर कड़ा रोष व्यक्त किया है और समय रहते इसे आयोजित करने की मांग की है।