फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Parashar valley drenched with the melodious tunes of Dev Instruments

देवी देवताओं के वाद्य यंत्रों की सुरीली धुन से सराबोर हुई पराशर घाटी

Tue, 14 Jun 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Parashar valley drenched with the melodious tunes of Dev Instruments
मंडी जिला के पराशर मेले में देवी देवताओं की पूजा-अर्चना करते पूर्व मंत्री संवाद - फोटो : Mandi
देव वाद्य यंत्रों की सुरीली धुनों से सराबोर हुई पराशर घाटी
विज्ञापन

देवी-देवताओं की परिक्रमा के साथ सरानाहुली मेले का आगाज, 21 देवी देवता हुए शामिल
शुकदेव ऋषि थट्टा और आदि ब्रह्मा टिहरी पराशर हुआ मिलन
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। ज्येष्ठ संक्रांति के दिन मंगलवार को धार्मिक पर्यटन स्थल पराशर में सरानाहुली मेले का शुभारंभ देवी-देवताओं को समर्पित देव धुनों के साथ हुआ। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की स्वर लहरियों से माहोल भक्तिरस से सरोबार रहा।
पराशर ऋषि के दरबार मे हाजिरी भरने बाद देवी-देवताओं ने पराशर झील की परिक्रमा कर मेले की विधिवत शुरुआत की। लोगों ने नए अनाज का भोग देवता को लगाया। आराध्य देव शुकदेव ऋषि थट्टा और आदि ब्रह्मा टिहरी पराशर ने तीन साल बाद शिरकत कर मेले की शोभा बढ़ाई। दोनों देवताओं के मिलन से पराशर झील देवमयी हो गई। वहीं शेषनाग ज्वालापुर, सुखदेव ऋषि डंगाड़ू, बदार के देवी-देवता निशु पराशरी, माता धारा नागन, माता सोना सिहासन न्यूल, माता न्यूल मैहणी, कांढ़ी घटासनी शिवा, माता बूढ़ी बुछावरण मासड़, देव खणी नागणू नवलाय, कयाथू देव कमांद, बुंगा देव गहरी, बलगांदू गहरी, उत्तरशाल से वीरनाग सुहड़ा गैहरी, देव हलगड़े, आदि ब्रह्मा टिहरी, देव गणपति भटवाड़ी सहित कुल 21 देवी-देवता मेले में शामिल हुआ। धार्मिक मेले के चलते पराशर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देव दर्शन के साथ-साथ श्रद्धालु मन्नतें मांगने और मनौतियां चढ़ाने के लिए उत्साहित दिखे। बता दें कि कोरोना की वजह से दो साल मेले का आयोजन न होने के चलते इस बार पराशर मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
विज्ञापन

कौल सिंह ठाकुर रहे मुख्य अतिथि
पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने मेले के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने देव पराशर ऋषि, सुखदेव ऋषि और आदि ब्रह्मा सहित अन्य देवी देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख समद्धि और खुशहाली की कामना की। वैश्विक महामारी के चलते दो साल मेले का आयोजन नहीं हो पाया। ऐसे में इस बार मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ धार्मिक आस्था का प्रतीक है।।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सीएम जयराम करेंगे समापन
देव पराशर ऋषि के मुख्य पुजारी गोबिंद राम ठाकुर ने बताया कि मेले में इस बार भारी संख्या में भीड़ उमड़ी है। लोग नए अनाज का भोग देवता को लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए बागी से लेकर प्रशासन तक जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया है। लगभग तीन साल बाद मनाए जा रहे मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed