{"_id":"68b2e44eef301c0b6d021314","slug":"paras-first-and-raman-second-in-marathon-mandi-news-c-90-1-mrt1064-167752-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मैराथन में पारस पहले और रमन दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मैराथन में पारस पहले और रमन दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सुंदरनगर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न जागरुकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वॉकथॉन, मैराथन एवं एंटी-ड्रग्स ह्यूमन चेन जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रशिक्षुओं ने पैदल मार्च निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। हाथों में बैनर और स्लोगन लिए प्रशिक्षुओं ने नशा मुक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान किया।
मैराथन में युवाओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। मैराथन प्रतियोगिता में पारस शर्मा ने पहला, रमन ने दूसरा और अविनाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्थान परिसर में आयोजित एंटी-ड्रग्स ह्यूमन चेन में प्रशिक्षुओं, अनुदेशकों एवं स्टाफ ने मिलकर मानव शृंखला बनाकर एकजुटता का परिचय दिया। इस अवसर पर संस्थान के अनुदेशक वीरेंद्र गर्ग, सतीश कुमार, रविंद्र नायक, सतपाल, प्रेम सिंह उपस्थित रहे। संवाद