फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Paraglider made landing in Dhigli village of Saraj

सराज के ढिगली गांव में पैराग्लाइडर ने की लैंडिंग

Tue, 09 Nov 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Paraglider made landing in Dhigli village of Saraj
सराज में लैंडिंग करता आस्ट्रेलियन पैराग्लाइडर। - फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। जिला मंडी की सराजघाटी की सुंदरता निहारने के लिए अब यहां विदेशी पर्यटकों ने भी रुख किया है। सराजघाटी के मध्य सराज के रमणीक स्थल कमेड़ाधार में एक ऑस्ट्रेलिया नागरिक ने पैराग्लाइडिंग करते हुए ग्राम पंचायत कुकलाह के ढिगली गांव में लैंडिंग की।
विज्ञापन

पैराग्लाइडर को देख सराजघाटी के लोग हैरान रह गए। इस विदेशी पर्यटक ने पराशर की पहाड़ियों से उड़ान भरी और सराजघाटी के ढिगली गांव में लैंडिंग की। स्थानीय लोगों से ऑस्ट्रेलियन पर्यटक ने इंग्लिश में हेलो हाय, आई लव दिश प्लेस एंड पीपल बोलकर ग्रामीणों से यहां फिर आने का वादा किया।
विज्ञापन

जंजैहली टूरिस्ट एडवेंचर एसोसिएशन के प्रधान प्रकाश ठाकुर ने कहा है कि सराजघाटी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि जंजैहली में टूरिस्ट कल्चर सेंटर, जैव विविधता पार्क भुलाह, सपेनिधार, शैटाधार बूढ़ा केदार जैसे रमणीक स्थल बरबस ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed