फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Panchayat will fine one thousand rupees if you drink alcohol in a public place

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों से वसूला जाएगा एक हजार जुर्माना

Tue, 19 Apr 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Panchayat will fine one thousand rupees if you drink alcohol in a public place
मंडी के द्रंग क्षेत्र की चुक्कू पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में मौजूद महिलाएं। संवाद - फोटो : Mandi
द्रंग (मंडी)। विकास खंड द्रंग की चुक्कू पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने और ताश खेलने वालों पर एक हजार रुपये जुर्माने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई के अलावा यह जुर्माना पंचायत अपने स्तर पर करेगी। महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन को लेकर नजर रखेंगी। वे इसकी सूचना पंचायत पदाधिकारियों को देगी। आने वाले समय में पंचायत में शादी या अन्य समारोह में नशाबंदी पर पूर्ण रोक लगाने के बारे में कड़े निर्णय लिए जाने पर भी मंथन किया गया। बैठक में ग्राम सभा में गृह कर तीस रुपये सालाना से बढ़ा चालीस करने का निर्णय लिया। इसके अलावा निगम के मंडी डिपो की मंडी खजरी बस को सीधे मंडी से न भेजने पर भी सभा में निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। बैठक पंचायत प्रधान मनसा राम यादव की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ रहे मामले
बैठक में सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ रहे मामलों पर चिंता जताई। सभा में मंथन किया कि शहरी क्षेत्रों की तर्ज पर ग्रामीण इलाकों में भी भांग, अफीम, चिट्टा और अन्य नशे का प्रचलन बढ़ रहा है। पंचायत ने निर्णय लिया कि ऐसे युवाओं और बाहरी लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। कोई भी युवा इस तरह की सामग्री के साथ पकड़ा जाता है तो सीधे पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीस साल पुराने रूट से छेड़छाड़, चक्का जाम की चेतावनी
लगभग तीस साल से अधिक पुराने रूट से छेड़छाड़ कर निगम के आलाधिकारी बीते तीन सप्ताह से पधर से हिवखजरी के लिए छोटी बस भेज रहे हैं। ऐसे में मंडी जाने वाले कालेज, आईटीआई के विद्यार्थियों समेत लोगों परेशान होना पड़ रहा है। निगम की इस बस का मंडी से खजरी चलने का समय शाम को 3:40 बजे है। इसके बाद लंबे अंतराल तक कोई भी सरकारी बस नहीं आती। ऐसे में यात्रियों और विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया कि निगम प्रबंधन बस को यथावत नहीं भेजता है तो जनता सड़क पर उतर चक्का जाम करेगी।

बीपीएल सूची को लेकर गर्माहट
बैठक में बीपीएल परिवारों की सूची भी जारी की गई। पंचायत में 63 परिवार बीपीएल सूची में शामिल हैं। वे यथावत रहेंगे। ग्राम सभा में कई लोगों ने बीपीएल में शामिल होने की इच्छा जताई। इसके लिए सभा में गर्माहट रही। लेकिन बीपीएल सूची में दर्ज परिवारों को काटने के लिए किसी भी सदस्य ने कोई नाम सामने नहीं रखा। ऐसे में पहले से बीपीएल में मौजूद परिवारों द्वारा दिए शपथ पत्र के हिसाब से सूची यथावत रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed