{"_id":"66e02c71c9d7ea3ca40c1990","slug":"panchayat-representative-should-make-people-aware-about-management-in-gram-sabha-sdm-mandi-news-c-90-1-ssml1025-135329-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सभा में लोगों को प्रबंधन पर जागरूक करें पंचायत प्रतिनिधि : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सभा में लोगों को प्रबंधन पर जागरूक करें पंचायत प्रतिनिधि : एसडीएम
Tue, 10 Sep 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
गोहर क्षेत्र की पंचायतों में सफाई व्यवस्था और स्वच्छता को लेकर हुई बैठक
दुकानदारों और लोगों को गीले और सूखे कचरे के लिए दो डस्टबिन रखने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। क्षेत्र की गोहर, बासा, गणई और चैलचौक पंचायतों में सफाई-व्यवस्था, स्वच्छता और कूड़े-कर्कट के संग्रहण और कचरे के उचित प्रबंधन को लेकर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय गोहर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने की।
एसडीएम ने ग्राम पंचायत गोहर, बासा, गणई और चैलचौक पंचायतों के प्रतिनिधियों को पंचायत में सफाई व्यवस्था, स्वच्छता और कूड़े-कर्कट के संग्रहण और कचरे के पृथक्करण पर ग्राम सभा में कूड़े के प्रबंध पर बैठकों का आयोजन करने को कहा। गोहर और चैलचौक बाजार के बदलते स्वरूप पर कूड़े-कर्कट के प्रबंधन की कोई व्यवस्था न होने पर गोहर और चैलचौक पंचायतों को वेस्ट कलेक्शन और कम्युनिटी कंपोजिट पिट स्थापित करने के निर्देश दिए। दुकानदारों और लोगों को गीले और सूखे कचरे के लिए दो डस्टबिन रखने के निर्देश दिए, ताकि कूड़ा गाड़ी के माध्यम से डंपिंग साइट पर ले जाया जा सके।
बैठक में गोहर और चैलचौक बाजार में यातायात और पार्किंग समस्याओं पर भी चर्चा हुई। एसडीएम ने चैलचौक बस स्टॉप पर बस चालकों को निर्देश दिए कि वे नियत समय पर ही बसें खड़ी करें। रेहड़ी विक्रेताओं को भी खुली जगह पर रेहड़ी लगाने के आदेश दिए। चैलचौक बाजार में निजी वाहन चालकों को भी निर्देश दिए गए कि वे करसोग रोड और मंडी मार्ग पर बाजार से 100 मीटर दूर ही गाड़ी खड़ा करें। बैठक में बीडीओ सुरजीत सिंह मेहता और अन्य मौजूद रहे।