फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   panchayat election

मतदान के केंद्र के बहार लगेंगी तीन लाइनें

Wed, 13 Jan 2021 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
panchayat election
धर्मपुर में चुनाव प्रक्रिया रिहर्सल करते कर्मचारी। - फोटो : Mandi
मंडी। पंचायतों के तीन चरणों में होने वाले मतदान के दौरान कोविड नियमों की पालना को लेकर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को खास हिदायतें दी जा रही हैं। जिला दंडाधिकारी की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया है कि मतदाताओं को तीन लाइनें लगेंगी।
विज्ञापन

यह लाइनें पुरुष, महिला और बुजुर्गों के लिए होंगी। इसमें दो गज की दूरी पर खड़ा किया जाएगा। इसके लिए मतदान केंद्रों में गोले बनाए जाएंगे। मतदाताओं की मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी या होमगार्ड थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे।
विज्ञापन

सभी मास्क में होंगे, मास्क भी केवल तभी उतारा जाएगा जब किसी मतदाता पर संदेह होगा। सब अपना पहचान पत्र दिखाएंगे। मतदाताओं को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके बाद ही वे मतदान कर सकेंगे। सभी पोलिंग स्टेशनों पर यह व्यवस्था रहेगी। डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि इस दौरान मतदाता के शरीर का तापमान अधिक आया तो उसे टोकन दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसकी स्वास्थ्य करेगी। पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना महामारी से बचाव के लिए यह व्यवस्था पंचायत के हर पोलिंग बूथ पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी रखेंगे रिकॉर्ड
शरीर का तापमान अधिक आने पर मतदाता को आधे घंटे इंतजार करना होगा। इसके बाद पीठासीन अधिकारी एक टोकन या प्रमाण पत्र जारी करेगा। कितने लोगों को यह टोकन जारी होता है इसका रिकॉर्ड पीठासीन अधिकारी रखेंगे। बाद में इन लोगों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed