फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Panchayat Chowkidar got angry on recovery

Mandi News: रिकवरी करने पर भड़के पंचायत चौकीदार

Sun, 21 Sep 2025 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Chowkidar got angry on recovery
मंडी। पंचायत चौकीदार संघ के जिला प्रधान घनश्याम ठाकुर ने कहा कि 2024 में प्रदेश सरकार ने सभी दिहाड़ीदाराें के वेतन में मात्र 25 रुपये की बढ़ोतरी की थी, लेकिन एक साल बाद अब सरकार रिकवरी करने को उतारू हो गई है। विभाग की तरफ से बताया जा रहा है कि यह अदायगी विभाग ने बिना अधिसूचना जारी किए शुरू कर दी थी। इसके चलते अब इस राशि की रिकवरी की जा रही है।
विज्ञापन

पंचायत चौकीदार संघ जिला इकाई की बैठक रविवार को भ्यूली स्थित माता भीमाकाली मंदिर में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान घनश्याम ठाकुर ने की। चौकीदार संघ ने सरकार की ओर से उनके वेतन में की गई 25 रुपये की बढ़ोतरी के बाद उसकी रिकवरी करवाने को लेकर रोष जताया। जिला प्रधान ने सरकार से आग्रह किया है कि रिकवरी आदेशों को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। चौकीदारों की सेवानिवृत्ति आयु को फिर से 58 वर्ष के बजाय 60 वर्ष किया जाए।
विज्ञापन

12 वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वालों को तुरंत प्रभाव से नियमित करने की मांग उठाई गई। जिला पंचायत चौकीदार संघ के सचिव राजकुमार आदि ने प्रदेश सरकार और विभाग को चेताया कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र नहीं माना गया और रिकवरी के आदेशों को रोका नहीं तो संघ न्यायालय का दरवाजा खटखटाने से गुरेज नहीं करेगा। मांगों को लेकर संघ बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश होगा। बैठक में चौकीदार संघ के जिला प्रधान घनश्याम ठाकुर, महासचिव राजकुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed