फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pakistani ten rupee note found with balloons in Sarajghati

Mandi News: सराजघाटी में गुब्बारों के गुच्छे के साथ मिला पाकिस्तान लिखा दस रुपये का नोट

Mon, 30 Jan 2023 01:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 30 Jan 2023 01:54 PM IST
विज्ञापन
Pakistani ten rupee note found with balloons in Sarajghati
सराजघाटी में मिला गुब्बारों के साथ पाकिस्तान लिखा नोट
थुनाग (मंडी)।
विज्ञापन

मंडी जिले के तहत सराज घाटी में सात रंग के गुब्बारों के साथ बंधा एक पाकिस्तानी नोट मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली गई है। हालांकि यह नोट पाकिस्तानी है, इस पर प्रशासन और पुलिस ने स्थिति साफ नहीं की है।
जानकारी के मुताबिक सराज घाट के बगस्याड़ के साथ लगती ग्राम पंचायत शरण के गांव भुरनी में सात गुब्बारों के गुच्छे के साथ एक पाकिस्तान लिखा नोट मिला है। ग्राम पंचायत शरण के प्रधान ऋषभ ठाकुर ने बताया कि ग्राम पंचायत रहीधार के निवासी डोलम राम को यह नोट भुरनी सड़क के किनारे एक गुब्बारों के गुच्छे के साथ बंधा हुआ मिला। इसके बाद उन्हें इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

ऋषभ ठाकुर ने इसकी सूचना एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल को दी। इसके बाद जंजैहली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गुब्बारों के साथ बंधे पाकिस्तान लिखे नोट को कब्जे में ले लिया है। जंजैहली थाना प्रभारी रूप सिंह ने बताया कि छोटे-छोटे गुब्बारों का गुच्छा मिला है। उसके साथ एक 10 रुपये का नोट भी है, जिस पर पाकिस्तान लिखा है। वहीं, एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि गुब्बारों के साथ जो नोट मिला है वह पाकिस्तानी है या नहीं, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed