{"_id":"6811eef04061064659006cbf","slug":"pakistani-flag-stickers-put-in-toilet-people-angry-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: शौचालय में लगा दिए पाकिस्तानी झंडे के स्टीकर, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: शौचालय में लगा दिए पाकिस्तानी झंडे के स्टीकर, लोगों में रोष
Wed, 30 Apr 2025 03:05 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 30 Apr 2025 03:05 PM IST
सार
पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को शौचालय में चस्पां कर आम लोगों के विरोध पर अन्य लोगों की तीखी प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है।
विज्ञापन
Pakistani flag
- फोटो : संवाद
विस्तार
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अब मंडी जिला के जोगिंद्रनगर के सार्वजनिक शौचालयों में पाकिस्तान के झंडे के स्टीकर चस्पां कर दिए गए हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को शौचालय में चस्पां कर आम लोगों के विरोध पर अन्य लोगों की तीखी प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है।
विज्ञापन
पहलगाम में जिस कायरता से आतंकियों ने जघन्य घटना को अंजाम दिया है, उस पर पूरे देश के लोगों का खून खौल रहा है। लोग सड़कों पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन कर पाकिस्तान को इस हरकत का करारा जवाब देने की प्रधानमंत्री से लोग मांग कर रहे हैं। अब कुछ लोगों ने जोगिंद्रनगर के सार्वजनिक शौचालयों में पाकिस्तान के झंडे के स्टीकर चस्पां कर अपने गुस्से का इजहार किया है।
विज्ञापन