{"_id":"60f85bd58ebc3e6d09001476","slug":"oxygen-will-be-made-from-air-from-one-crore-in-regional-hospital-oxygen-plant-work-started-hospital-administration-alert-due-to-possibility-of-third-wave-of-corona-mandi-news-sml37768735","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में एक करोड़ से हवा से बनेगी ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में एक करोड़ से हवा से बनेगी ऑक्सीजन
विज्ञापन
मंडी। दूसरी लहर की तरह कोविड की तीसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत न हो, इसके लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में हवा से ऑक्सीजन बनाने के लिए एक करोड़ की लागत वाले पीएसए (प्रेशर स्ंिवग एडसोरप्शन) ऑक्सीजन प्लांट का कार्य शुरू हो रहा है। उपकरण यहां पहुंच गए हैं और स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। ऑक्सीजन प्लांट डीआरडीए (रक्षा अनुसंधान विकास संगठन) की ओर से भेजा गया है। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के चलते ऑक्सीजन की पूरी व्यवस्था की तैयारी अस्पताल प्रशासन ने की है। यहां पर ऑक्सीजन मिलती है तो मेक शिफ्ट और नेरचौक मेडिकल कॉलेज पर भी कम मरीजों का बोझ रहेगा। पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगने के साथ ही अस्पताल के वार्डों में भी ऑक्सीजन प्वाइंट 112 से बढ़ाकर 184 कर दिए गए हैं। अस्पताल के मैनीफोल्ड ऑक्सीजन प्लांट में भी 30 सिलिंडर और लगाने की व्यवस्था की गई है।
ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ी
बिजली के ट्रांसफार्मर की क्षमता को भी 250 से 400 केवी तक कर दिया गया है। इस कार्य में भी अस्पताल प्रशासन का लगभग 12 से 15 लाख रुपये खर्च आया है। इसके अलावा एक डीजी सेंटर अलग से अस्पताल प्रशासन ने खरीदा है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की अधिक मांग को देखते हुए पांच ऑक्सीजन प्लांट मंडी जिला को केंद्र सरकार ने दिए हैं। उसी के तहत एक करोड़ की लागत का पीएसए प्लांट मंडी पहुंचा है।
मंडी अस्पताल में पीएसए प्लांट की मशीन बंगलूरू से पहुंच गई है। इसको स्थापित किया जाएगा। साथ ही मैनीफोल्ड प्लांट में प्वाइंट बढ़ाए गए हैं और ऑक्सीजन प्वाइंट भी 184 कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
-डॉ. देवेंद्र शर्मा, सीएमओ मंडी