{"_id":"66796ce96c7b34adab022d41","slug":"outcry-for-drinking-water-in-baihana-angry-women-reached-the-pump-house-mandi-news-c-90-1-mrt1064-129448-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बैहना में पेयजल के लिए हाहाकार, गुस्साई महिलाएं पंप हाउस पर पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बैहना में पेयजल के लिए हाहाकार, गुस्साई महिलाएं पंप हाउस पर पहुंचीं
विज्ञापन
बोलीं- समस्या बताने के बाद भी सुध नहीं ले रहे जल शक्ति विभाग के कर्मचारी
जिम्मेदार अधिकारी बोले- आज से होगी नियमित मिलेगी पानी सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बैहना (मंडी)। नगर निगम के वार्ड नंबर-14 बैहना में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। पानी के वितरण की सही व्यवस्था न होने पर लोग भटकने को मजबूर हैं। सोमवार को महिला मंडल की प्रधान नैना देवी की अगुवाई में महिलाओं ने पंप हाउस पर धावा बोला और जल शक्ति विभाग की सुपरवाइजर के समक्ष जमकर भड़ास निकाली।
महिला मंडल की प्रधान नैना देवी ने कहा कि आईपीएच विभाग के कर्मचारी पानी का सही वितरण नहीं कर रहे हैं, कहीं पर पानी दिया जा रहा है और कहीं पर लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि गलिया बैहना कस्बे में 10 दिन से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है । पेयजल समस्या को लेकर कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
पार्षद कृष्ण भानू ने भी विभागीय सुपरवाइजर के समक्ष लोगों की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि वार्ड के कई कस्बों में पानी लोगों को मिल रहा है और कई कस्बे पानी के लिए तरस रहे हैं। विभाग के उच्च अधिकारियों को पानी की समस्या के बारे में कई बार अवगत करवा चुके हैं, लेकिन विभाग अभी तक पानी की समस्या का समाधान नहीं कर पाया है। इस अवसर पर पुष्पा देवी, प्रोमिला, हंसा देवी, मीरा, नीलम, रेखा, लता, शालू, सत्या देवी, कमलेश और अनु सहित महिला मंडल की अन्य सदस्य उपस्थित थी। उधर, जल शक्ति विभाग की सुपरवाइजर विद्या गुप्ता ने बताया कि पंप हाउस की मोटर जलने के कारण समस्या आई है। अब मोटर ठीक करवा दी गई है। मंगलवार से पानी की सप्लाई सुचारु रूप से लोगों को मिल जाएगी।