{"_id":"6a16e305fad6aeb956097b71","slug":"orthopedic-operations-stopped-at-jogindernagar-hospital-patients-writhing-in-pain-mandi-news-c-90-1-mnd1023-198278-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में हड्डी रोग के ऑपरेशन बंद, दर्द से कहरा रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में हड्डी रोग के ऑपरेशन बंद, दर्द से कहरा रहे मरीज
विज्ञापन
विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति न होने से घायल मरीज कर रहे मंडी और टांडा का रुख
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में हड्डी रोग संबंधी ऑपरेशन पिछले काफी समय से बंद पड़े हैं। करीब दो वर्ष बीत जाने के बावजूद यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक) चिकित्सक की नियुक्ति न होने से मरीजों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में हड्डी रोग से संबंधित मरीजों को मंडी और टांडा स्थित बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
बुधवार को टांग में चोट से कराह रहे कई मरीजों को जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें केवल प्राथमिक उपचार ही मिल पाया। मौके पर मौजूद तीमारदार विवेक कुमार और सुरेंद्र ने बताया कि क्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की अनुपस्थिति दुर्घटनाओं में घायल मरीजों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है।
उधर, नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से मरीजों को हो रही परेशानियों से स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। वर्तमान में तैनात चिकित्सक दुर्घटना में घायल मरीजों को केवल प्राथमिक उपचार उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
केस स्टडी-1
जोगिंद्रनगर के ढेलू निवासी सेवानिवृत्त मुख्य शिक्षिका सरला ठाकुर के घर में अचानक गिरने से उनके हाथ की हड्डी टूट गई थी। जोगिंद्रनगर अस्पताल में विशेषज्ञ सुविधा उपलब्ध न होने के कारण उन्हें उपचार के लिए जिला कांगड़ा के अस्पताल का रुख करना पड़ा, जहां काफी भटकने के बाद इलाज मिल सका।
केस स्टडी 2
शहर में कुत्तों के हमले के दौरान सड़क पर गिरने से एक महिला चिकित्सक हिमाद्री बावा की टांग पर गंभीर चोट आ गई। स्थानीय अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने के कारण उन्हें भी जिला कांगड़ा के पालमपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए जाना पड़ा, जहां उन्हें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।