फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Opposition to making Dharampur a Nagar Panchayat

Mandi News: धर्मपुर को नगर पंचायत बनाने का विरोध

Tue, 12 Nov 2024 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Opposition to making Dharampur a Nagar Panchayat
धर्मपुर को नगर पंचायत बनाने से पहले ही विरोधस्वरूप प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजती महिलाएं। संवाद
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर को नगर पंचायत बनाने के विरोध में महिलाओं ने आवाज बुलंद की है। सोमवार को बनवार कलां, बरडाना, कलस्वाई की महिलाओं ने नैना माता महिला मंडल बनवार कलां की प्रधान उर्मिला देवी के नेतृत्व में एकत्रित होकर एसडीएम धर्मपुर के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। इसमें मांग की कि धर्मपुर को नगर पंचायत न बनाया जाए।
विज्ञापन

यदि नगर पंचायत बनाई गई तो इसका विरोध किया जाएगा। महिला मंडल की प्रधान उर्मिला देवी ने बताया कि उन्होंने सोमवार को एसडीएम धर्मपुर के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा है। सरकार यहां नगर पंचायत बनाएगी तो इसके खिलाफ सड़कों पर उतर कर विरोध किया जाएगा। कहा कि धर्मपुर पंचायत में बेरोजगारी है और सरकार को बेरोजगारी को कम करने के लिए कदम उठाना चाहिए। इसके विपरीत प्रदेश सरकार यहां नगर पंचायत बनाने के लिए योजना तैयार कर रही है। एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र सिंह ने कहा कि ज्ञापन को प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। इस मौके पर रजनीकांत, शारदा शर्मा, अनीता देवी, बवीता देवी, रूपिंद्र कौर, ममता देवी, आशा देवी, वंदना देवी, जैवंती देवी आदि मौजूद रहीं। बता दें कि धर्मपुर के अलावा संधोल को नगर पंचायत बनाने की कवायद प्रदेश सरकार ने छेड़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed