फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Opposition to making Dharampur a Nagar Panchayat

Mandi News: धर्मपुर को नगर पंचायत बनाने का विरोध

Thu, 14 Nov 2024 10:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Opposition to making Dharampur a Nagar Panchayat
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर को नगर पंचायत बनाने के विरोध में अब कलस्वाई के लोग भी उतर आए हैं। वीरवार को उक्त गांव के लोगों ने नायब तहसीलदार धर्मपुर के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग की है कि धर्मपुर को नगर पंचायत न बनाया जाए। गांव के गरीब लोग नगर पंचायत के टैक्सों को वहन नहीं कर सकते।
विज्ञापन

इसलिए किसी भी हालत में यहां नगर पंचायत न बनाई जाए। लोगों ने कहा कि अगर यहां नगर पंचायत बनाई जाएगी तो लोगों को मजबूरन सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ग्रामीण शकीना देवी, मीना देवी, रानु देवी, अंजना देवी, कंचना देवी, मलका देवी, ज्योति देवी, अनिता देवी, बबली आदि ने कहा कि गांव के लोगों का रोजगार मनरेगा है।
विज्ञापन

यहां किसी भी हालत में नगर पंचायत नहीं बननी चाहिए। लोगों में इसे लेकर काफी गुस्सा है। अगर सरकार जबरदस्ती यहां नगर पंचायत की घोषणा करेगी तो फिर लोगों का विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा। इससे पहले बनवारकलां के लोगों ने भी एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed