{"_id":"6786ad98b25e32927b054837","slug":"opposition-to-increase-in-fees-of-pandoh-ground-mandi-news-c-90-1-ssml1045-145320-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंडोह मैदान के शुल्क में बढ़ोतरी का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंडोह मैदान के शुल्क में बढ़ोतरी का विरोध
विज्ञापन
पंडोह में थर्ड बटालियन का खेल मैदान
पंडोह (मंडी)। थर्ड बटालियन पंडोह के मैदान के दैनिक उपयोग शुल्क मेें बढ़ोतरी का विरोध शुरू हो गया है। पंडोह और आसपास क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों ने किराये को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। बटालियन प्रबंधन से किराये में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है।
थर्ड बटालियन पंडोह के मैदान में लाखों रुपये खर्च कर नई पिचों का निर्माण किया है। पहले मैदान का दैनिक किराया 1000 रुपये था। अब नई पिचों का निर्माण करने के बाद बटालियन प्रबंधन ने दैनिक किराया छह हजार रुपये कर दिया है। यदि कोई यहां दिनभर क्रिकेट खेलना चाहता है तो उसे 6 हजार रुपये अदा करने होंगे।
किराये में की गई बढ़ोतरी का पंडोह और आसपास के लोगों ने विरोध जताया है। ग्राम पंचायत पंडोह की प्रधान गीता देवी, स्योग की प्रधान वीना महंत, जागर के प्रधान भूषण कुमार, हटौण की प्रधान रोशनी देवी, तांदी की प्रधान अमरा ठाकुर, स्योग के उपप्रधान फतेह राम और जागर सियोग पंचायत के बीडीसी सदस्य खेम सिंह ने दैनिक किराये का विरोध किया। थर्ड बटालियन पंडोह के प्रबंधन को इस निर्णय पर दोबारा विचार करना चाहिए। कहा कि निर्णय वापस नहीं लिया जाता तो सीएम सुक्खू से मामला उठाया जाएगा।
विज्ञापन
.....
क्रिकेट पिच पर खेलने का ही किराया लिया जा रहा है, क्योंकि यह पिचें अंतरराष्ट्रीय मानकों पर बनाई गई हैं। इनके निर्माण पर काफी ज्यादा धनराशि खर्च हुई है। रखरखाव पर भी भारी खर्च करना पड़ता है। पुलिस हेडक्वार्टर से आई अप्रूवल के आधार पर ही किराया तय किया गया है। पिच से बाहर कोई खेलता है तो 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए निशुल्क जबकि 12 वर्ष से अधिक आयु वाले बच्चों से 150 रुपये किराया है।
-पदम चंद, कमांडेंट, थर्ड बटालियन पंडोह