फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Opposition raises questions in student harassment case, demands fair investigation

Mandi News: छात्रा उत्पीड़न मामले में विपक्ष ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

Sat, 03 Jan 2026 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 03 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Opposition raises questions in student harassment case, demands fair investigation
धर्मशाला। प्रदेश महामंत्री शाश्वत कपूर, प्रवक्ता युवा मोर्चा साहिल शर्मा और महामंत्री अरुण कौशल ने प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला कॉलेज में पढ़ने वाली संबंधित छात्रा लंबे समय से उत्पीड़न का शिकार थी। पीड़िता ने साहस जुटाकर कॉलेज प्रशासन के समक्ष लिखित शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही कि कॉलेज प्रशासन ने शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जब परिजन न्याय की आस में पुलिस के पास पहुंचे, तब भी मामला दर्ज नहीं किया गया। युवा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि छात्रा की दुखद मृत्यु के बाद ही प्रशासन की नींद खुली, जो बेहद चिंताजनक है। युवा मोर्चा ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो युवा मोर्चा इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन


रैगिंग से छात्रा की मौत दुखद, कानून व्यवस्था का निकला जनाजा : सुधीर शर्मा
धर्मशाला। भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि उनके विधानसभा हलके के तहत एक छात्रा की डिप्रेशन में आने से मौत होना बेहद दुखद है। धर्मशाला कॉलेज की चार छात्राओं और एक प्रोफेसर पर इस छात्रा से मारपीट, डराने-धमकाने और अश्लील हरकतें करने के आरोप हैं। यह घटना हिमाचल के लिए बेहद दुखद और प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक है। सुधीर शर्मा ने कहा कि पीडि़त परिवार के साथ वह डटकर खडे हैं। इस परिवार को वह न्याय दिलवाकर रहेंगे। सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह बड़ी नाकामी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। सुधीर शर्मा ने कहा कि राजनीतिक संरक्षण से कॉलेज प्रबंधन में तैनात शिक्षक आदि भी दोषी हैं। भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाएगी। इसमें मामले को दबाने वाले लोगों के रोल को भी बेनकाब किया जाएगा।
विज्ञापन


सामाजिक संगठनों ने उठाई कार्रवाई की मांग
धर्मशाला। कॉलेज छात्रा के साथ सामने आई इस घटना को लेकर सामाजिक संगठनों में काफी गुस्सा है। शुक्रवार को इस मामले में कई सामाजिक संगठन जगह-जगह एकत्रित हुए और सरकार और पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed