फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Opportunity for spot admission at ITI Paplog.

Mandi News: आईटीआई पपलोग में स्पॉट एडमिशन का मौका

Fri, 07 Aug 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for spot admission at ITI Paplog.
स्पॉट एडमिशन राउंड 8 से 14 अगस्त तक होगा
विज्ञापन

बलद्वाड़ा (मंडी)। आईटीआई पपलोग में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न ट्रेड्स में रिक्त सीटों को भरने के लिए स्पॉट एडमिशन राउंड का आयोजन 8 से 14 अगस्त तक होगा। संस्थान के प्रधानाचार्य लता रागड़ा ने बताया कि आईटीआई पपलोग में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, पलंबर, वेल्डर, मेकेनिक मोटर व्हीकल, इलेक्ट्रोनिक मेकेनिक, ड्रेस मेकिंग, एसओटी (एम्ब्रॉयडरी) और कॉस्मेटोलॉजी (ब्यूटीशियन) के कुल 9 व्यवसायों में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के इच्छुक नए और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए 8 से 10 अगस्त तक ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण एवं शुल्क जमा कराना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी (पूर्व पंजीकृत सहित) 11 अगस्त सुबह 11 बजे तक अपने आवेदन फॉर्म संस्थान में जमा कर सकते हैं। बताया कि इसी दिन प्राप्त आवेदनों के आधार पर ही मेरिट सूची तैयार की जाएगी। 12 से 14 अगस्त तक संस्थान परिसर में काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक दस्तावेज, उनकी छायाप्रतियां, पहचान-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो तथा फीस के साथ स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा। बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए संस्थान 8 और 9 अगस्त रविवार को अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed