फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   OPD locked, pregnant women returned without treatment

Mandi News: ओपीडी में ताला, बिना उपचार लौटीं गर्भवती महिलाएं

Tue, 18 Jun 2024 05:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
OPD locked, pregnant women returned without treatment
जोगिंद्रनगर अस्पताल में दो दिन के अवकाश के बाद उपचार के लिए उमड़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन

चार सौ पहुंची अस्पताल की ओपीडी, तीन घंटे बाद मिल पाया उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में दो दिन के अवकाश के बाद उपचार के लिए मंगलवार को भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान अस्पताल प्रशासन की अव्यवस्था भी सामने आई। भारी भीड़ में उपचार के लिए मरीजों के पसीने छूट गए। अस्पताल की एकमात्र गायनी विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती आपात सेवाओं में करने से गर्भवती महिलाओं को बिना उपचार लौटना पड़ा।
उपमंडलीय अस्पताल की सबसे व्यस्त ओपीडी में मंगलवार को उपचार के लिए पहुंचीं महिलाओं को मायूसी हाथ लगी है। ओपीडी में ताला लटका देख गर्भवती महिलाओं को बिना उपचार के लौटना पड़ा। वहीं, अस्पताल की शिशु ओपीडी में भी करीब तीन घंटे देरी के बाद मरीजों को उपचार मिला।
विज्ञापन

मंगलवार को सौ बिस्तर वाले अस्पताल में करीब चार सौ मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इस दौरान गायनी रोग ओपीडी में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. तेंजिन की सेवाएं आपातकालीन में ली जाने से ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचे अधिकांश मरीजों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पाया। शिशु ओपीडी में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सक पहले अस्पताल के कामकाज में व्यस्त रहे। फिर शिशु रोगी वार्ड में दाखिल मरीजों की स्वास्थ्य जांच के बाद करीब साढ़े 11 बजे के बाद ओपीडी में जब उपचार दिलाने पहुंचे तो यहां पर नवजात शिशुओं और उनकी माताओं की भीड़ के बीच उपचार हासिल करने के लिए मरीजों के पसीने छूट गए। सामान्य मरीजों की ओपीडी नंबर 105 में सुबह दस बजे से ही उमड़ी मरीजों की भीड़ दोपहर 12 बजे तक और बढ़ गई। यहां पर कतारों में लंबा इंतजार करने के बाद स्वास्थ्य लाभ मिल पाया। इसी प्रकार अस्पताल की ओपीडी नंबर 106 में तैनात दो विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. विजेंद्र और अनु ने भी मरीजों को भी समय पर मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने का प्रयास किया, लेकिन मरीजों की भीड़ के आगे प्रबंध कम पड़ गए। मरीजों के टेस्ट और डिजिटल एक्सरे के पंजीकरण के दौरान भी मरीजों की भीड़ परेशानियों का सबब बनी रही। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि दो दिन के अवकाश के बाद उपमंडलीय अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे करीब चार सौ मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए अस्पताल में तैनात सभी चिकित्सकों ने अपनी सेवाओं का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed