फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Online booking of Jogindernagar-Delhi Volvo stopped

Mandi News: जोगिंद्रनगर-दिल्ली वोल्वो की ऑनलाइन बुकिंग बंद, अब मनाली से होगा संचालन

Thu, 20 Jun 2024 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 20 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Online booking of Jogindernagar-Delhi Volvo stopped
जोगिंद्रनगर से दिल्ली चलने वाली बॉलवों बस की ऑनलाइन बुकिंग बंद होे से बस अड्डा में खड़ी बॉलबो ब
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बस डिपो जोगिंद्रनगर से परिवहन विभाग की दिल्ली के लिए बाया मंडी वोल्वो बस सेवा की ऑनलाइन बुकिंग बुधवार को बंद कर इस लग्जरी बस सेवा को अब मनाली से चलाने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ऐसे में अब इस में सफर करने का लाभ जोगिंद्रनगर और उपमंडल पधर के यात्रियों को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर से दिल्ली के लिए इस बस में हर रोज यात्रा करने वाले यात्रियों को परिवहन विभाग के शिमला के तारादेवी क्षेत्रीय तकनीकी प्रबंधक कार्यालय ने जोरदार झटका देकर अक्रोश की चिंगारी को आग लगा दी है। बुधवार को जोगिंद्रनगर बस अड्डे से आखिरी बार रवाना हुई इस बस में केवल पूर्व आरक्षित सीटों के यात्रियों को ही अधिमान मिला। बाद मे तत्काल ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकटों के लिए स्थानीय बस अड्डे के बुकिंग काउंटर पर यात्रियों को मायूस होकर लौटा दिया गया। इस दौरान गुस्से में कुछ यात्रियों ने परिवहन निगम के खिलाफ रोष भी जताया।
विज्ञापन

बता दें कि मंडी से जोगिंद्रनगर 110 किलोमीटर आवागमन के दौरान यात्रियों की संख्या को कम दर्शाकर इस बस को अब मनाली से बाया मंडी से ही दिल्ली के लिए दौड़ाने का प्रस्ताव परिवहन निगम के द्वारा तैयार किया गया है। अब अधिकारिक स्वीकृति मिलने के बाद इस लग्जरी बस के रूट में बदलाव भी शुरु हो गया है। जिसका खामियाजा जोगिंद्रनगर और पधर उपमंडल के यात्रियों को भुगतना पड़ेगा। महज 1360 रुपये का किराया अदा कर देश की राजधानी दिल्ली के लिए सफर दोनों ही हल्कों के लोगों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विधायक प्रकाश राणा ने भी बस डिपो जोगिंद्रनगर के अधीन आने वाले रूटों में बदलाव को लेकर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि वह इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों को भी दोटूक कहा है कि अगर बस डिपो में संचालित किसी भी रूट से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed