{"_id":"56eae72e4f1c1b13268b464b","slug":"one-man-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 ग्राम चरस सहित युवक धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 ग्राम चरस सहित युवक धरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर पुलिस ने नाके के दौरान एक युवक को 80 ग्राम चरस सहित धरा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पुंघ में एसआई नंदलाल के नेतृत्व में नाका लगा रखा था।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने कुल्लू की ओर से आ रही पंजाब रोडवेज की बस को जांच के लिए रोका। जब पुलिस सवारियों की तलाशी लेने लगी तभी एक युवक अपना बैग उठा कर बाहर की ओर भागा। इस पर पुलिस दल ने उसका पीछा किया तथा थोड़ी दूर बाद उसे धर दबोचा।
विज्ञापन
जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से पुलिस ने 80 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी युवक की शिनाख्त घुमारवीं निवासी विजय कुमार (24) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन