{"_id":"6877f4d0568e0012b800d7a8","slug":"one-lakh-sanitation-workers-will-be-identified-in-urban-bodies-mandi-news-c-90-1-mnd1001-162646-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शहरी निकायों में एक लाख सफाई कर्मचारियों की होगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शहरी निकायों में एक लाख सफाई कर्मचारियों की होगी पहचान
Thu, 17 Jul 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के सभागार में नमस्ते योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में मौजूद नगर निगम के कर्मचारी व सफ
मंडी। नमस्ते योजना के तहत शहरी निकायों में लगभग एक लाख सफाई कर्मचारियों की पहचान की जाएगी और उन्हें विभिन्न लाभ प्रदान किए जाएंगे। सफाई कर्मचारियों को डिजिटल उपकरणों के माध्यम से प्रोफाइलिंग किया जाएगा। नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा भी प्रदान करने के साथ साथ व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण और सुरक्षा उपकरण प्रदान किए जाएंगे। स्वच्छता उद्यम शुरू करने क लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
नगर निगम मंडी की ओर से राष्ट्रीय यंत्रीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र, नमस्ते योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों के साथ-साथ जल शक्ति विभाग के स्वच्छता कर्मियों को भी आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने की। नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर ने योजना के उद्देश्यों को उजागर करते हुए नगर निगम की ओर से सफाई साथियों के लिए किए जा रहे कल्याणकारी कार्याें की जानकारी भी प्रदान की। इस मौके पर स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षा उपकरण आबंटित किए गए। साथ ही मुख्य बाजार से रैली के रूप में स्वच्छता संदेश देते हुए इंदिरा मार्केट प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया।
महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने बताया कि नमस्ते योजना स्वच्छता कार्य की स्थिति में सुधार लाने और सफाई कर्मचारियों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। योजना का उद्देष्य सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सफाई कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करना, मानव मल के सीधे संपर्क से बचना, नमस्ते योजना का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों को सम्मानजनक आजीविका प्रदान करना है, उन्हें स्वरोजगार और कुशल मजदूरी रोजगार के अवसरों तक पहुंच प्रदान करना शामिल है।