{"_id":"62c322eba8056055de0ff058","slug":"one-lakh-rupees-of-merchant-mandi-news-sml4142056188","type":"story","status":"publish","title_hn":"टमाटर व्यापारी की चोरी हुए एक लाख रुपए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टमाटर व्यापारी की चोरी हुए एक लाख रुपए बरामद
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह क्षेत्र में टमाटर खरीदने के लिए पहुंचे एक व्यापारी के चोरी हुए एक लाख रुपये बल्ह पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। मामले में तीन आरोपी पकड़े हैं। सोमवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
चोरी के इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक कार दिखी। पता करने पर यह कार कुम्मी निवासी राकेश की मालूम हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर अन्य दो युवकों विकास निवासी टावां और सन्नी की पहचान की गई। राकेश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। जब मोबाइल लोकेशन खंगाली तो दोनों को बाढ़ू से पकड़ लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों से एक लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी पहले भी कई मामलों में संलिप्त पाए गए हैं। बता दें कि हाल ही में जम्मू निवासी व्यापारी विजय कुमार पुत्र बाबूराम ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह टमाटर खरीदने के लिए नेरचौक सब्जी मंडी आया था। यहां से उनकी जीप से एक लाख रुपये चोरी हो गए थे। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद