फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   One killed, two injured as car falls into a ditch

कार खाई में गिरने से एक की मौत, दो गंभीर घायल

Wed, 01 Sep 2021 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured as car falls into a ditch
मंडी-बजौरा वाया कटौला मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए कार हादसे में खाई में लुढकी कार का निरीक्षण कर? - फोटो : Mandi
कटौला (मंडी)। मंडी-बजौरा वाया कटौला मार्ग पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात मंडी-बजौर वाया कटौला मार्ग पर खाकस नाला मोड़ से कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। इससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना का पता चलने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी कमांद को दी और राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों और शव को बाहर निकाला तथा क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया। घायलों का वहीं उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जिला प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की। व्यक्ति की पहचान सुरेंद्र कुमार पुत्र माघी राम गांव बनघयाला डाकघर कटिंडी जिला मंडी के रूप में हुई है। घायलों में राजीव राजू पुत्र चंद्रमणी गांव और डाकघर कटौला जिला मंडी तथा भूपेंद्र पुत्र लाल चंद गांव शाडला डाकघर कटिंडी के रूप में हुई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed