फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   one fourty eight public school not elligible

जिले के 148 निजी स्कूलों पर मान्यता खतरे में

Mon, 18 Jul 2016 07:06 PM IST
मंडी
मंडी Updated Mon, 18 Jul 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
one fourty eight public school not elligible
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

मंडी। जिले में लगभग आधा सत्र बीत जाने के बावजूद 148 निजी स्कूलों की मान्यता का नवीनीकरण नहीं हो सका है। ये निजी स्कूल जेबीटी टेट पास शिक्षकों की शर्त को पूरा नहीं कर पा रहे है। जिस कारण इनकी मान्यता लटक गई है। यही नहीं इन स्कूलों में पढ़ रहे हजारों बच्चों का भविष्य भी संकट में हैं। विभाग स्कूलों को इस शैक्षणिक सत्र में जेबीटी टेट की शर्त पूरा करने के लिए तीन से चार बार निर्देश जारी कर चुका है। लेकिन, 148 निजी स्कूल संचालक स्कूलों में जेबीटी टेट उत्तीर्ण शिक्षकों की नियुक्ति नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन



विभाग ने स्कूल संचालकों को जेबीटी टेट शिक्षकों की नियुक्ति का अंतिम मौका दिया है। इस मौके के बाद अगर स्कूल शर्तों को पूरा नहीं कर पाते हैं तो शिक्षा विभाग मंडी उनके नाम निदेशालय को प्रेषित कर देगा। ऐसे में इन स्कूलों को ग्रीष्मकालीन अवकाश तक जेबीटी टेट पास शिक्षकों की नियुक्त करनी होगी। विभाग ने इन निजी स्कूलों को पत्र जारी कर जल्द से जल्द नवीनीकरण करवाने के निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग मंडी ने अपनी अधिकृत वेबसाइट पर इन स्कूलों की सूची डाल दी है। स्कूलों में इस समय अवकाश चल रहे हैं। विभाग ने अवकाश खत्म होने तक स्कूलों को शर्तों को पूरा करने का समय दिया है। ताकि, अवकाश के बाद इन स्कूलों को मान्यता दी जा सके। जिले में वर्तमान में 341 निजी स्कूल चल रहे हैं। जिनमें से 148 स्कूल अभी तक जेबीटी टेट की शर्त को पूरा नहीं कर सके हैं। जिले के सात स्कूल छठी से सातवीं तक, 80 स्कूल पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक और 61 स्कूल पहली से आठवीं कक्षा तक जेबीटी टेट पास शिक्षकों की नियुक्ति नहीं कर पाए हैं। जिससे इन स्कूलों की मान्यता का नवीनीकरण लटका हुआ है।
विज्ञापन


इससे पहले बंद हो चुके हैं 15 निजी स्कूल
जिले में जेबीटी टेट पास शिक्षकों की नियुक्ति की शर्त को पूरा करने में असमर्थता जाहिर करने वाले  15 निजी स्कूल बंद हो चुके हैं। अभी भी जिले में ऐसे स्कूल चल रहे हैं जिनमें अधिकतर स्टाफ जेबीटी टेट पास नहीं है। किसी में एक जेबीटी टेट उत्तीर्ण शिक्षक है तो किसी स्कूल में दो जेबीटी टेट उत्तीर्ण शिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्..........
निजी स्कूल संचालकों को फिर जल्द से जल्द जेबीटी टेट की शर्त को पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। 148 निजी स्कूलों से शिक्षकों की नियुक्ति का ब्योरा मांगा गया है। इसके बाद जो स्कूल शर्तों को पूरा नहीं करेंगे। उनके नाम निदेशालय को प्रेषित कर दिए जाएंगे।
..केडी शर्मा प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed