फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   one death due to corona, 80 news case in mandi distt.

मंडी में कोरोना से एक की मौत, 80 नए संक्रमित

Fri, 09 Apr 2021 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
one death due to corona, 80 news case in mandi distt.
मंडी। नगर निगम चुनावों के बाद मंडी में कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। शुक्रवार को मंडी जिला में 80 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 52 मामले आरटीपीसीआर से और 28 मामले रैपिड एंटीजन से टेस्ट से आए हैं। वीरवार देर रात गंभीर बीमारियों से ग्रस्त कोरोना संक्रमित सुंदरनगर निवासी की मौत भी हो गई है। तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के कारण स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों से अधिक मामले आने लगे हैं। नए संक्रमित सभी रोगियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। सदर हलके के कोटली स्कूल के दो शिक्षक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा सरकाघाट उपमंडल के चंदैश व बलद्वाड़ा में दो मामले आए हैं। मंडी शहर के विक्टोरिया पुल, जेल रोड व भ्यूली पुल से भी कोरोना के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बल्ह हलके के सिध्याणी, कोटलू, चच्योट केलोधार व जोगिंद्रनगर के टिक्करू में कोरोना के मामले आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने जिले में कोरोना संक्रमण के 80 नए मामले आने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वीरवार देररात सुंदरनगर के महादेव निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना से मौत हो गई है। जिला में अब एक्टिव मामले 381 हो गए हैं जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 10806 हो गई है जिसमें अभी तक 135 की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed