फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   One dead, another injured after jeep falls into ditch in Bhalana, Sundernagar

Mandi News: सुंदरनगर के भलाना में जीप खाई में गिरी से एक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 27 Jun 2024 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 27 Jun 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
One dead, another injured after jeep falls into ditch in Bhalana, Sundernagar
सुंदरनगर (मंडी)। निहरी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले भलाना गांव में बुधवार सुबह पिकअप जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे जीप में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन है। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह शिकारी माता मंदिर से वापिस अपने घर सोझा बैहली लौट रहे नंत राम (34) और हेमराज (36) जब भलाना के निकट पहुंचे तो एक मोड़ पर उनकी जीप अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में नंत राम पुत्र कृष्ण लाल निवासी गांव सोझा तहसील निहरी, जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हेमराज पुत्र धर्म सिंह निवासी सोझा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को ढांक से बाहर निकाला। मगर तब तक नंत राम की मौत हो चुकी थी। वहीं, हेमराज गंभीर रूप से घायल था, जिसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए शिमला जिला के नागरिक अस्पताल सुन्नी में पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मृतक के शव का सुन्नी अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं, हादसे को लेकर बीएसएल थाना पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। इधर, सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायल के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed