{"_id":"6898e624125680d1d10bc253","slug":"one-crore-rupees-of-house-tax-deposited-in-mcs-treasury-during-the-disaster-mandi-news-c-90-1-mnd1001-165525-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आपदा में एमसी के खजाने में जमा हुए गृहकर के एक करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आपदा में एमसी के खजाने में जमा हुए गृहकर के एक करोड़
विज्ञापन
मंडी। आपदा में गृहकर नगर निगम का खजाना भरने लगा है। बीते तीन माह में गृहकर के रूप में एक करोड़ रुपये जमा हो गए हैं। नगर निगम ने चालू वित्तीय वर्ष में 2.60 करोड़ रुपये गृहकर वसूलने का लक्ष्य रखा है।
नगर निगम ने नगर परिषद के समय के 11 पुराने वार्डों के गृहकरदाताओं को करीब साढ़े पांच हजार बिल गृहकर के थमाए हैं। निर्धारित समयावधि में गृहकर की अदायगी करने वालों को दस प्रतिशत छूट का भी प्रावधान रखा है। मंगवाई और पड्डल वार्डों के लोगों को भी एक दो दिन में गृहकर के बिल जारी किए जा रहे हैं।
इस बार 72 नए गृह करदाताओं ने भी पंजीकरण करवाया है। ये वे लोग हैं जो 2016 में हुए सर्वे के दौरान किसी कारणवश छूट गए थे। बीएसएनएल प्रबंधन ने भी 3.50 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए बिल जारी करने का निगम से आग्रह किया है। निजी स्कूल भी गृहकर अदा करने में आगे आ रहे हैं। नगर निगम की ओर से इस बार 8,572 गृह कर के बिलों की सूची तैयार की गई है। इसमें रिहायशी मकान और व्यापारिक भवन शामिल हैं।
विज्ञापन
...
नगर निगम मंडी के कर दाताओं ने इस बार प्राथमिकता के आधार पर गृहकर अदा किया है। अभी तक जिन करदाताओं ने बिल अदा किया है लगभग सभी ने 10 प्रतिशत की छूट प्राप्त की है।
-रोहित राठौर, आयुक्त नगर निगम मंडी