{"_id":"61e2fce28a03954e513e6225","slug":"one-and-a-half-lakh-items-stolen-from-volvo-recovered-mandi-news-sml3967730168","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉल्वो से चुराया डेढ़ लाख का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉल्वो से चुराया डेढ़ लाख का सामान बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। सलापड़ पुलिस ने हराबाग के एक ढाबे के पास वॉल्वो बस से चुराया करीब डेढ़ लाख का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने यह सामान आरोपियों अश्वनी कुमार पुत्र गंगाधर निवासी भगतवाडी और बॉबी पुत्र अमर सिंह निवासी लोअर बोबर से बरामद किया है। दोनों पर मामला दर्ज है और रविवार को इनको कोर्ट में पेश किया जाएगा।
प्रियंका नालवाडे (पुणे) महाराष्ट्र ने पुलिस चौकी सलापड़ में शिकायत की थी कि 10 जनवरी की रात करीब 11 बजे वॉल्वो बस हराबाग में मयूर ढाबा में खाना खाने के लिए रुकी थी। इस बीच बस से उसका लैपटॉप हो गया। उस बस में से अखिलेश महोड और विजय वशिष्ठ का कैमरा, चार्जर, बैग, जूते, पर्स जिसमें पांच हजार नकद, एटीएम कार्ड और अन्य सामान गायब हो गया था। इसकी जांच चौकी प्रभारी देव राज ने की।
जांच के दौरान पाया कि दोनों आरोपियों के पास एक कैमरा देखा गया है। दस जनवरी की रात को दोनों को मयूर ढाबा के पास संदिग्ध हालात में घूमते हुए देखे गए। इस पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया। 15 जनवरी को दोनों आरोपियों से पूछताछ की। उन्होंने चोरी कबूल की तो उनको गिरफ्तार करके चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। इसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।