फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   On the occasion of the public resolution conference, the valleys of Choti Kashi were seen

Mandi News: जन संकल्प सम्मेलन के बहाने निहारीं छोटी काशी की वादियां

Fri, 12 Dec 2025 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 12 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of the public resolution conference, the valleys of Choti Kashi were seen
प्रताप सिंह, कार्यकर्ता, चनौता बिलासपुर- सम्मेलन - फोटो : राम मंदिर के ​शिखर पर बृहस्पतिवार की अल सुबह लहराती धर्मध्वजा
मंडी। प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर पड्डल मैदान में जन संकल्प सम्मेलन में प्रदेशभर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन के बहाने मंडी शहर के ऐतिहासिक प्राचीन पंचवक्त्र मंदिर, विक्टोरिया पुल, बाजार और ब्यास नदी के किनारे पर्यटन स्थलों को निहारा।
विज्ञापन

सम्मेलन के बाद में कार्यकर्ता और पदाधिकारी जगह-जगह घूमे और सेल्फी भी ली। वहीं, कुछ लोगाें ने मंडी के सौंदर्य की प्रशंसा करते हुए अपने विचार साझा किए।

65 वर्ष की आयु में पहली बाद सम्मेलन के बहाने मंडी शहर को निहारने का मौका मिला है। आपदा के दौरान मंडी शहर का पंचवक्त्र मंदिर चर्चा का विषय बना रहा, जब बाढ़ में भी यह अपने स्थान पर अडिग रहा। उसी को निहारने मंदिर में आए हैं। -प्रताप सिंह, चनौता बिलासपुर
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए मंडी में जन संंकल्प सम्मेलन का आयोजन करना सरकार की दूरगामी सोच है। सम्मेलन के बहाने प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर एक-दूसरे के बारे जानने का मौका मिला। - राज सिंह, झंडूता, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

जन संकल्प सम्मेलन में नाहन से 10 बसें मंडी पहुंची है। सभी लोग बुधवार रात 12 बजे नाहन से मंडी के लिए रवाना हुए थे और सुबह पांच बजे ही मंडी पहुंच गए थे। सुबह से हम मंडी के विक्टोरिया पुल, बाबा भूतनाथ, पंचवक्त्र, सेरी बाजार, इंदिरा मार्केट सहित अन्य मुख्य भवनों व मंदिरों को निहारा। - काजल शर्मा, हिमाचल महिला महासचिव नाहन
आपदा के बाद प्रदेश सरकार ने प्रदेश सहित मंडी जिले का विशेष ध्यान रखा है। प्रभावितों को हर तरह की मदद दी है। मुख्यमंत्री स्वयं प्रदेशभर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचे हैं। सच में मंडी ने इस बार आपदा में बहुत कुछ झेलना है। अभी भी अधिकांश सड़कें, गांव और कस्बे जिला मुख्यालय से कटे हैं। मुख्यमंत्री शीघ्र ही जिला प्रशासन को बहाल के आदेश करेंगे। - उपमा धीमान, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष, सिरमौर

सम्मेलन के बहाने हमें पहली बार मंडी की ऐतिहासिक धरोहरों को निहारने का मौका मिला। पड्डल मैदान अपने आपमें मंडी की धरोहर है। यहां करीब एक लाख लोग एक साथ बैठ सकते हैं। साथ में बहती ब्यास नदी इसकी सुंदरता को चार चांद लगा देती है। उस पर चर्चा में रहा पंचवक्त्र मंदिर अपने आप में जग जाहिर है। - नायब अली, कार्यकर्ता, पांवटा साहिब

प्रताप सिंह, कार्यकर्ता, चनौता बिलासपुर- सम्मेलन

प्रताप सिंह, कार्यकर्ता, चनौता बिलासपुर- सम्मेलन- फोटो : राम मंदिर के शिखर पर बृहस्पतिवार की अल सुबह लहराती धर्मध्वजा

प्रताप सिंह, कार्यकर्ता, चनौता बिलासपुर- सम्मेलन

प्रताप सिंह, कार्यकर्ता, चनौता बिलासपुर- सम्मेलन- फोटो : राम मंदिर के शिखर पर बृहस्पतिवार की अल सुबह लहराती धर्मध्वजा

प्रताप सिंह, कार्यकर्ता, चनौता बिलासपुर- सम्मेलन

प्रताप सिंह, कार्यकर्ता, चनौता बिलासपुर- सम्मेलन- फोटो : राम मंदिर के शिखर पर बृहस्पतिवार की अल सुबह लहराती धर्मध्वजा

प्रताप सिंह, कार्यकर्ता, चनौता बिलासपुर- सम्मेलन

प्रताप सिंह, कार्यकर्ता, चनौता बिलासपुर- सम्मेलन- फोटो : राम मंदिर के शिखर पर बृहस्पतिवार की अल सुबह लहराती धर्मध्वजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed