फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Officials, public representatives appealed to the people for corona vaccination

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने लोगों से की कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील

Fri, 08 Jul 2022 12:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jul 2022 12:34 PM IST
विज्ञापन
Officials, public representatives appealed to the people for corona vaccination
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला

देश भर में वैक्सीनेशन का आंकड़ा बेशक 200 करोड़ छूने को है लेकिन मंडी जिले में अभी भी कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने कोविड वैक्सीनेशन की दो डोज नहीं लगाई हैं। जिन्होंने दो डोज लगा ली हैं, उनमें से कई लोग बूस्टर डोज लगाने से गुरेज कर रहे हैं। अब जिले में कोविड संक्रमण दोबारा पांव पसारने लगा है। एक माह पहले कोविड फ्री घोषित हुए मंडी जिले में अब अस्सी के करीब पॉजिटिव केस आ चुके हैं। यह आंकड़ा बढ़ने लगा है।

विज्ञापन


वैक्सीनेशन और बूस्टर डोज की सुरक्षा बेहद जरूरी है। लिहाजा सामाजिक दायित्व निभाते हुए अमर उजाला फाउंडेशन ने बूस्टर डोज और वैक्सीनेशन से वंचित रहे लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान छेड़ा है। इस अभियान से प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा जिला के नामी खिलाड़ी, कलाकार, शिक्षक और पंचायत प्रतिनिधि जुड़ गए हैं। वे लोगों से वैक्सीन और बूस्टर डोज लगाकर अभियान को साकार करने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की जागरुकता मुहिम बहुत अच्छी है। लोगों को बूस्टर डोज लगानी चाहिए। कोरोना से लड़ने के लिए 2 साल में लोगों ने वैक्सीन लगवाई। अब बूस्टर डोज भी जरूर लगवाएं। इससे आपके शरीर में कोरोना वायरस होने के खतरे की आशंका और कम हो जाएगी। धीरे-धीरे दोनों डोज का असर कम होने लगता हैं। इसलिए बूस्टर डोज आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को और मजबूत करता है। भ्रांतियों पर मत जाएं। कोविड फिर से फैलने लगा है। इसकी जरूरत समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरिंदम चौधरी, उपायुक्त

वैक्सीनेशन कोरोना से लोगों को बचाने में अहम कड़ी है। निशुल्क वैक्सीनेशन के बाद अब लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। लोग अभी भी इसके लिए आगे नहीं आ रहे हैं। कोविड का प्रकोप दोबारा बढ़ने लगा है। ऐसे में सुरक्षित रहने के लिए अस्पतालों में पहुंच कर बूस्टर डोज जरूर लगवाए।
राजेश कुुमार, कलम चित्रकला में ख्याति प्राप्त कलाकार

अपनी और परिवार की सुरक्षा को देखते हुए बूस्टर डोज लगवाएं। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रदेश सरकार इस डोज को निशुल्क लगवा रही है। इसको लेकर अमर उजाला की पहल सराहनीय है। लोगों को दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए।
दिनेश गुप्ता, प्रदेश के प्रथम पुरुष कत्थक स्नात्कोत्तर नर्तक

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अस्त-व्यस्त कर दिया। हमारे वैज्ञानिकों ने महामारी से बचाव को लेकर समय पर प्रभावशाली वैक्सीन तैयार कर करोड़ों लोगों का जीवन बचाया है। इसलिए सभी लोग बूस्टर डोज लगवाने के लिए स्वयं आगे आएं। यह हम सभी का कर्तव्य है कि इस बारे में औरों को भी जागरूक करें और सुरक्षित रहें।
एजी शेख, समाजसेवी

मैं स्वयं कोरोना संक्रमण से गुजरा हूं। इसलिए वैक्सीनेशन की जरूरत को जानता हूं। दोनों डोज लेने के बाद बूस्टर डोज भी लिया है। जिन लोगों ने अभी बूस्टर डोज नहीं लिया है वह शीघ्र इसे लें। ताकि सभी सुरक्षित हो सकें। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा शुरू किया जागरूकता अभियान सराहनीय है।
आशीष चौधरी, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर, सुंदरनगर

कोरोना की दोनों डोज लगाने के बाद बूस्टर डोज लगना समय की मांग है। बूस्टर डोज लगाने का फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि दोनों वैक्सीन के बाद शरीर की इम्युनिटी कम होने लगती है। ऐसे में बूस्टर डोज जरूरी है। फ्रांस और इजरायल में तो 80 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की चौथी डोज भी लगनी शुरू हो गई है।
कृष्णा सोनी, समाजसेवी, चैल चौक

कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए बूस्टर डोज जरूर लगवाएं। अमर उजाला की इस सहरानीय पहल के लिए उनका आभार। लोगों को बूस्टर लगाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इस अभियान से उन लोगों को सीख लेने की जरूरत हैं, जिन्होंने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है।
मातेश्वरी धरवाल, सेवानिवृत्त शिक्षिका और समाजसेवी

पिछले दो साल से करोना महामारी का मुकाबला देश और प्रदेश की समस्त जनता ने डटकर किया है। सभी ने महामारी से बचने के लिए कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ली हैं। अब कुछ लोग भ्रांतियों में आकर बूस्टर डोज नहीं ले रहे हैं। सभी भ्रांतियों को दरकिनार कर बूस्टर डोज जरूरी लें।
नरेंद्र कुमार, लोक गायक

वे लोग बूस्टर डोज लगवाएं जिन्होंने अभी तक सुरक्षा कवच नहीं पहना है। बहुत से लोगों ने संक्रमण के दौरान अपनों को खोया है। मैंने स्वयं 8 माह पूर्व बूस्टर डोज लगवाई है। इसलिए सभी को बूस्टर डोज लगवानी चाहिए। इससे किसी तरह का नुकसान नहीं है।
बेगमा देवी, आशा वर्कर

कोरोना महामारी में हमने अपनों को खोया है। इस दौरान केंद्र सरकार ने आम जनमानस के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए को वैक्सीन तैयार कर सभी वर्गों को वैक्सीन उपलब्ध करवाई। जनता से अपील की है कि सरकार के स्वस्थ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सभी लोग स्वत: वैक्सिनेशन सेंटर पहुंच कर बूस्टर डोज लें।

ममता मित्तल, प्रधान, उरला पंचायत

कोरोना वैक्सीनेशन के बाद बूस्टर डोज लगवाने के लिए आगे आएं। पहली दो डोज लगाने के बाद शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से कोरोना संक्रमण दोबारा हो सकता है। शीघ्र नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंच कर बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं। सरकार की ओर से दी जा रही योजना का लाभ उठाएं।
प्रताप सकलानी, पंचायत प्रधान, समोड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed