{"_id":"68408ffa0f33681be60d07a8","slug":"objection-raised-against-inclusion-in-bagachanogi-ward-mandi-news-c-90-1-mnd1001-158279-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बागाचनोगी वार्ड में शामिल करने पर आपत्ति जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बागाचनोगी वार्ड में शामिल करने पर आपत्ति जताई
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। जिला मंडी की चेत और चिऊणी पंचायतों के निवासियों ने जिला परिषद वार्डों के पुनर्गठन के खिलाफ उपायुक्त को आपत्ति पत्र सौंपा है। निवासियों ने मांग की है कि उनकी पंचायतों को बागाचनोगी-10 वार्ड के बजाय रोड-11 वार्ड में शामिल किया जाए।
चेत और चिऊणी के निवासियों ने उपायुक्त मंडी को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज की। पत्र में कहा गया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के तहत हुए पुनर्गठन में चेत और चिऊणी पंचायतों को बागाचनोगी-10 वार्ड में शामिल किया गया है। इसमें 20 पंचायतें हैं जबकि रोड-11 वार्ड में 16 पंचायतें हैं।
चेत पंचायत के रोशन, सागर चंद, भूमा देवी का तर्क है कि चेत और चिऊणी पंचायतों की भौगोलिक स्थिति और प्रशासनिक व्यवस्था रोड-11 वार्ड के साथ अधिक अनुकूल है। बागाचनोगी-10 में अधिक पंचायतों के कारण प्रशासनिक बोझ बढ़ रहा है। चिऊणी पंचायत के चिरंजी लाल, चतर सिंह, प्रताप सिंह, निका राम सहित अन्य निवासियों ने स्थानीय जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए भी यह बदलाव जरूरी बताया है। निवासियों ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि चेत और चिऊणी पंचायतों को जिला परिषद वार्ड रोड-11 में शामिल किया जाए। संवाद