{"_id":"66d31ce45ddf47c61e0195f2","slug":"nutrition-month-begins-with-plantation-at-anganwadi-centers-mandi-news-c-90-1-ssml1025-134652-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौधरोपण के साथ पोषण माह का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौधरोपण के साथ पोषण माह का आगाज
Sat, 31 Aug 2024 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
पोषण अभियान के तहत सराज क्षेत्र के नेचर पार्क भुलाह में पौधारोपण करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। सं
मंडी/थुनाग। पोषण माह के शुभारंभ के अवसर पर शनिवार को जिला मंडी के सभी 3004 आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगभग 3500 पौधे लगाए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है। मंडी स्थित वन स्टॉप सेंटर में भी पौधरोपण किया गया। पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण और पढ़ाई के कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा।
उधर, बाल विकास परियोजना अधिकारी सराज, जंजैहली रमेश ठाकुर की अगुवाई में कार्यालय स्टाफ और जंजैहली वृत्त की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भुलाह नेचर पार्क में 50 से अधिक पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन
नौणा चलयाला गांव में किया पौधारोपण
गोहर (मंडी)। वन मंडल गोहर के नौण वन परिक्षेत्र में एक बूटा मां के नाम कार्यक्रम के तहत सब जज गोहर प्रतीक गुप्ता व डीएफओ गोहर एसएस कश्यप द्वारा पौधारोपण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से वन परिक्षेत्र को बढ़ाने और वनों को संरक्षण की महता पर भी बल दिया।