फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nutrition kits distributed in Drang block

Mandi News: द्रंग खंड में बांटी पोषण किटें

Tue, 25 Nov 2025 06:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
Nutrition kits distributed in Drang block
नगवाईं (मंडी)। नौनिहालों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य तथा पोषण स्तर को सुधारने के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र में एक विशेष पहल की जा रही है। सांसद कंगना रणौत ने अपने क्षेत्र में पोषण किटों का वितरण कार्य शुरू किया है। यह पहल ओएनजीसी लिमिटेड के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कार्यक्रम के तहत एनी केयर फाउंडेशन के सहयोग से चलाई जा रही है।
विज्ञापन

योजना का मुख्य उद्देश्य कुपोषण से जूझ रहे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को आवश्यक पोषक तत्व आसानी से उपलब्ध कराना है, ताकि उनका स्वास्थ्य सुधर सके। द्रंग खंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन किटों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

पोषण किट में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल किए गए हैं जो विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर हैं। मंडी लोकसभा क्षेत्र में कुल लगभग 17 हजार पोषण किटों का वितरण किया जाना प्रस्तावित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed