फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nurses treat patients in emergencies

Mandi News: आपातकाल में नर्सें करती हैं मरीजों का उपचार

Thu, 02 Oct 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Nurses treat patients in emergencies
लडभड़ोल (मंडी)। तहसील लडभड़ोल के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण रात्रिकालीन स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसका खामियाजा क्षेत्र की 20 पंचायतों की आबादी को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों के स्वीकृत सात पदों में से चार रिक्त हैं। दो साल से यहां रात्रिकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किसी स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हो पाई है। वर्ष 2019 में अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा तो मिल गया, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं और स्टाफ के मामले में स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

डॉक्टरों की कमी के चलते रात के समय आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का स्वास्थ्य स्टाफ नर्सों के हवाले होता है। यदि मामला गंभीर हो तो मरीजों को मजबूरी में 30 से 50 किलोमीटर दूर बैजनाथ, पालमपुर, मंडी या जोगिंद्रनगर अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया जाता है। इससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों संजीव शर्मा, प्रताप चौहान, जेपी राणा, प्रेम चंद राणा, सुदेश सेठी और विनोद चौहान ने बताया कि केवल रात्रि ही नहीं, बल्कि सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। डॉक्टर केवल सोमवार से शनिवार तक ही उपलब्ध रहते हैं। क्षेत्रवासियों ने सरकार से मांग की है कि सिविल अस्पताल लडभड़ोल में डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरा जाए ताकि मरीजों को 24 घंटे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
बीएमओ से बात करके स्टाफ की स्थिति के बारे में जानकारी ली जाएगी। अस्पताल में रात्रि स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को क्यों नहीं मिल पा रही हैं, इस बारे में भी उनसे पत्राचार किया जाएगा। समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
-डाॅ. दीपाली शर्मा, सीएमओ मंडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed