{"_id":"68874ccb88028fe70b0d7ed5","slug":"nsui-submitted-a-memorandum-to-the-vallabh-college-principal-mandi-news-c-90-1-ssml1024-164015-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एनएसयूआई ने वल्लभ कॉलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एनएसयूआई ने वल्लभ कॉलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को पूरा करने की उठाई मांग, प्रदर्शन के लिए चेताया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) मंडी इकाई ने वल्लभ कॉलेज मंडी में सोमवार को संगठनात्मक बैठक की। इसमें एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनित जसवाल उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, छात्रों की भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक के बाद एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार को मांग पत्र सौंपा। इसमें महाविद्यालय में विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई। खासकर शौचालयों की स्थिति में सुधार, कॉलेज कैंपस में कूड़ेदानों की समुचित उपलब्धता, पार्किंग सुविधा, गर्ल्स कॉमन रूम की व्यवस्था आदि करने की मांग की। अनित जसवाल ने कहा कि छात्रों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी है। शौचालयों की दुर्दशा, बिजली की अनियमित आपूर्ति और साफ-सफाई की कमी से विद्यार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर नामित, कर्ण सिंह, शिवम, अभिषेक, विवेक आदि उपस्थित रहे। संवाद