फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   NSUI staged a sit-in protest against SPU

Mandi News: एसपीयू के खिलाफ एनएसयूआई ने दिया धरना

Mon, 29 Sep 2025 05:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
NSUI staged a sit-in protest against SPU
एसपीयू प्रशासन पर री-इवैल्यूएशन परिणाम में पारदर्शिता नहीं बरतने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में एनएसयूआई ने सोमवार को सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) के खिलाफ मनमानी नीतियों और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर मौजूद छात्रों और कार्यकर्ताओं ने एसपीयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के उपरांत एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अनित जसवाल की अध्यक्षता में कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से एसपीयू मंडी के उपकुलपति को ज्ञापन भेजा। छात्रों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एसपीयू प्रशासन री-इवैल्यूएशन परिणाम में पारदर्शिता नहीं बरत रहा और बार-बार गड़बड़ी की जा रही है। इससे हजारों विद्यार्थियों का कॅरिअर प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से समय पर पुनर्मूल्यांकन का परिणाम नहीं निकाला गया और विद्यार्थियों को मजबूरन सप्लीमेंट्री परीक्षाएं भरनी पड़ीं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है और इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। धरना-प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनित जसवाल ने कहा कि एसपीयू का रवैया पूरी तरह छात्र विरोधी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने तुरंत छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं किया और जल्द से जल्द विद्यार्थियों का पुनर्मूल्यांकन का शेष परिणाम जारी नहीं किया तो एनएसयूआई आंदोलन को और तेज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसयूआई सुंदरनगर प्रभारी करण सिंह ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया तो आंदोलन को जिला स्तर तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed