{"_id":"67e00e90dff68c4f6a076635","slug":"now-vehicles-will-be-auctioned-to-collect-parking-fees-mandi-news-c-90-1-mnd1001-151369-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पार्किंग शुल्क वसूलने के लिए अब होगी वाहनोें की नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पार्किंग शुल्क वसूलने के लिए अब होगी वाहनोें की नीलामी
विज्ञापन
नगर परिषद जोगिंद्रनगर ने शुरू की कवायद, अल्टीमेटम की अवधि खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर की अधिकृत पार्किंग में बिना शुल्क पार्क वाहनों की नीलामी प्रक्रिया अब शुरू होगी। पशु चिकित्सालय (होटल ऊहल) के समीप नगर परिषद की पार्किंग में आइडल वाहनों को हटाने का फरमान 10 मार्च को जारी किया था। इसकी अवधि समाप्त होने के बाद अब आइडल वाहनों की नीलामी के लिए पुलिस और प्रशासन को भी नगर परिषद ने लिखित तौर पर अवगत करवा दिया है।
सोमवार से नोटिस भी सार्वजनिक स्थानों में चस्पां किए जाएंगे। फिर इन वाहनों को नीलाम कर लंबित शुल्क की वसूली की जाएगी। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के कनिष्ठ अभियंता विपिन ने बताया कि शहरी क्षेत्र में पार्किंग सुविधा में विस्तार करने के मकसद से कवायद शुरू की है।इस दौरान एक और जहां नए पार्किंग स्थलों को आम लोगों के लिए शुरू किया जाएगा वहीं पार्किंग शुल्क वसूलने के लिए सख्त रुख अपनाया जाएगा।
नगर परिषद जोगिंद्रनगर के कार्यकारी अधिकारी आदित्य चौहान ने बताया कि पार्किंग शुल्क अदा न करने वाले वाहनों को नीलाम करने की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। शुल्क वसूली को लेकर भी नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
000