{"_id":"6831a2a7c9e5795e240c5b0c","slug":"now-there-will-be-only-1200-voters-in-each-polling-station-mandi-news-c-90-1-ssml1045-157130-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हर मतदान केंद्र में अब 1200 ही होंगे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हर मतदान केंद्र में अब 1200 ही होंगे मतदाता
विज्ञापन
जिला मंडी में प्रभावी होंगे निर्वाचन आयोजन के 18 नवाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर में चुनाव प्रणाली को अधिक पारदर्शी, समावेशी और सुदृढ़ बनाने के लिए शुरू किए गए 18 नवाचारों को मंडी जिले में प्रभावी रूप से लागू करना शुरू कर दिया है। मतदाताओं के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने इन नवाचारों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इनमें सबसे प्रमुख मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या की सीमा निर्धारण है। अब प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता ही होंगे। इससे मतदान के दिन लंबी कतारों से बचा जा सकेगा।
वर्तमान में मंडी जिले में 1217 मतदान केंद्रों में से 40 ऐसे मतदान केंद्र हैं, जहां मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है। इनमें करसोग विस क्षेत्र में 3, सुंदरनगर में 8, नाचन में 6, सराज में 1, द्रंग में 6, जोगिंद्रनगर में 2, धर्मपुर में 3, बल्ह और मंडी में 5-5 मतदान केंद्र शामिल हैं। 6 जनवरी, 2025 को जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 8,71,567 है, जिनमें 4,35,295 पुरुष मतदाता और 4,36, 272 महिला मतदाता शामिल हैं। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत निर्वाचन आयोग की यह पहल चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और आधुनिक बनाने में सहायक सिद्ध होगी। संवाद